फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ा में बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
Robbery attempt at Bank of Baroda in Kara - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कड़ा में बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरी का प्रयास
विज्ञापन

चोरों ने शनिवार की रात सीसीटीवी कैमरें को तोड़ डाला
कड़ा। कोतवाली के अलीपुरजीता स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में शनिवार की रात नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया। मंसूबे में कामयाब नहीं हुए तो चोर बैंक में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़कर भाग निकले। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में रविवार को शाखा प्रबंधक व अन्य स्टाफ झंडारोहण के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बैंक के पीछे की तरफ दीवार मे सेंध लगी देख सभी सन्न रह गए। नकब जमीन से करीब तीन फिट की ऊंचाई में लगाई गई थी। जिस स्थान पर नकब लगाई गई, वहां अंदर की तरफ दरवाजा लगा था। इस वजह से चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। चोरों ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ डाला था। हालांकि चोर बैंक में चोरी करने में नाकामयाब नहीं हो सके। मामले में प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ चोरी के प्रयास की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बैंक में लगा सीसीटीवी कैमरा पहले से ही खराब था। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें