फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रोडवेज बस ने स्कूटी सवार बिजली मिस्त्री को कुचला, मौत

Wed, 03 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सर्वोदय कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव के समीप मंगलवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी सवार बिजली मिस्त्री को राैंद दिया। हादसे में बस का पिछला पहिया ऊपर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के उष्मानपुर बिगहरा गांव निवासी सर्वोदय कुमार (37) पुत्र देवतादीन बिजली मिस्त्री का काम करता था। पत्नी श्रीदेवी के मुताबिकए मंगलवार सुबह वह स्कूटी से प्रयागराज बिजली का काम करने जा रहे थे। इसी दौरान पिपरी कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने साइड से टक्कर मार दिया।
इससे वह छिटक कर बस की पिछली पहिया के नीचे आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

रोते-बिलखते स्कूल से घटना स्थल पर पहुंच गई पत्नी
- मृतक का ससुराल पिपरी कोतवाली के निजामपुर पुरैनी गांव में है। पत्नी श्रीदेवी प्राथमिक विद्यालय बंधवा में सहायक अध्यापिका हैं। पति की मौत की जानकारी पाकर वह रोते बिलखते विद्यालय से घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल से महज एक किलोमीटर दूर निजामपुर पुरैनी मायके से आए परिजन श्रीदेवी को ढांढ़स बंधाते रहे।

सर्वोदय कुमार। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें