फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : पति से समझौते का झांसा देकर रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म

Wed, 03 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। संदीपनघाट कोतवाली के एक गांव की महिला ने रिश्तेदारों पर पति से समझौता कराने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन




महिला के मुताबिक, ढाई साल पहले उसने अपनी मर्जी से पिपरी कोतवाली के एक युवक से शादी की थी। कुछ दिन बाद प्रताड़ित करने पर वह अपने मायके आ गई। उसने संदीपनघाट कोतवाली में पति के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज करा दिया। उसने बताया कि डेढ़ माह पहले 17 जुलाई को इसी मुकदमे की पैरवी करने के लिए वह मंझनपुर कोर्ट आई थी। कोर्ट में महिला के रिश्तेदार मिल गए। दोनों ने महिला को उसके पति से समझौता करवाने का झांसा दिया और उसे साथ ले आए।



आरोप है कि उन्होंने एक बाग में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान एक युवक ने वीडियो भी बना लिया। महिला के विरोध करने पर उन्होंने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भागा दिया। धमकी से सहमी महिला ने डेढ़ माह बाद मंगलवार को मामले की तहरीर एसपी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें