फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनी तालाब, लोग परेशान

Mon, 26 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकास खंड कौशाम्बी के विजिया चौराहे से कैलाशपुर तक की दस किलोमीटर लंबी सड़क तालाब बन चुकी है। बारिश के दिनों में जल भराव हो जाने से लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। इलाकाई लोगों ने मामले की शिकायत कई बार विभागीय जिम्मेदारों से की। तालाब बन चुकी सड़क के बावत जिम्मेदारों के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। इससे इलाकाई लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन


 ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) विजिया चौराहा से कैलाशपुर गांव तक दस किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लगभग 25 साल पूर्व कराया गया था। सड़क बनने के बाद से इलाके के जोगापुर, गौरए, गोपसहसा, मुड़ियाडोली, दाई का पुरा, बारम्बारी, गुरौली, बेरौंचा, चांदिकन कैलाशपुर, बस्तीतारा आदि गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन निर्माण के बाद विभाग मरम्मत कराने को भूल गया। सड़क की गिट्टियां गायब होने के बाद छह साल पहले विभाग ने मरम्मतीकरण की सुध ली।

छह साल पहले मरम्मत कराने के बाद विभाग फिर से भूल बैठा। छह साल तक बारिश, धूप और वाहनों के आवागमन से सड़क फिर से खस्ताहाल हो गई। इन दिनों सड़क इलाके के जोगापुर, गौरए, मुड़ियाडोली, दाई का पूरा, बारम्बारी गांव के सामने तालाब बन चुकी है। कुछ जगहों पर ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर गड्ढों को पाट दिया जबकि ज्यादा जगहों पर सड़क पर गड्ढे मौजूद हैं। इससे इलाके के ग्रामीणों का राह चलना मुश्किल हो रहा है। मामले की शिकायत ग्राम प्रधान गुरौली मीना देवी और बेरौंचा के कृष्ण कुमार ने कई बार एक्सईएन आरईएस से की पर मरम्मत के नाम पर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। इससे इलाके के लोगों का राह चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें