फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनैली गांव के बीच से गुजरी सड़क बनी तालाब

Sat, 06 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कौशाम्बी के कनैली गांव के बीच से गुजरी दो सौ मीटर सड़क तालाब हो गई है। मरम्मत न होने की वजह से बारिश होते ही घुटने बराबर पानी भर गया है। इसके चलते ग्रामीणों का राह चलना दूभर हो रहा है। मजबूरी में लोगों को गंदे पानी से होकर घर पहुंचना पड़ता है। उधर, निर्माण कराने के बाद पीडब्लूडी विभाग ने दोबारा मरम्मत नहीं कराया। इससे लगभग आठ सौ मीटर सड़क खस्ता हाल है।
विज्ञापन


कनैली गांव में पीडब्लूडी की सड़क 25 साल पहले गांव के बीचोबीच से बनवाई गई थी। निर्माण कराने के बाद आज तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। मरम्मत के अभाव में लगभग आठ सौ मीटर सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसके चलते लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सड़क का सबसे बुरा हाल तिलक मौर्य के घर से प्रकाश भट्ट के घर तक का है। लगभग दो सौ मीटर की दूरी में सड़क तालाब बन चुकी है।

पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के चलते सड़क पर घुटने बराबर पानी भर गया। इसके चलते पखवारे भर से लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। मजबूरन लोगों को सड़क पर भरे गंदे पानी से गुजरकर घर जाना पड़ता है। गांव के बीडीसी सदस्य शिवबाबू के अलावा लालबाबू, गुड्डू शुक्ल, बच्चा सिंह का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार विभाग में शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दूसरी सड़क बनवाने के बाद भूल बैठा विभाग
 ग्राम सभा कनैली गांव के बीच से गुजरी पीडब्लूडी की सड़क का महत्व निर्माण के कुछ दिन बाद आम लोगों के लिए खत्म हो गया। विभाग ने गांव के बाहर से दूसरी सड़क बनवा दिया। ऐसे में गांव के भीतर से गुजरी सड़क को विभागीय जिम्मेदार भूल बैठे। दूसरी ओर डामर रोड होने की वजह से ग्राम पंचायत भी सड़क की मरम्मत नहीं करा सकी थी। इसके चलते गड्ढों में तब्दील सड़क ग्रामीणों की परेशानी का दिनों दिन सबब बनती जा रही है।

कठिनाई से गुजर रहे स्कूली बच्चे
 ग्राम सभा कनैली की खराब सड़क से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। गांव के बगल स्थित तिलक इंटर कालेज में हजारों की संख्या में छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बारिश के दिनों में सड़क पर घुटने बराबर पानी भर जाने से उन्हें स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूली ड्रेस और कापी किताब पानी में नष्ट न हो जाए इसके चलते बच्चे मीलों दूर गांव का चक्कर काटकर स्कूल पहुंचते हैं। यह स्थिति किसी भी समय बारिश होने से उत्पन्न हो जाती है लेकिन आज तक किसी का ध्यान इस सड़क की ओर नहीं जा सका।

गांव के शुरू होने से लेकर अंत तक आठ सौ मीटर लंबी सड़क का निर्माण पीडब्लूडी ने कराया था। ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए चार सौ मीटर का प्रस्ताव पास कराकर इंटरलॉकिंग कराई जा रही है। बची हुई दूरी का प्रस्ताव जल्द पास कराकर उसे भी ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कमला देवी, ग्राम प्रधान कनैली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें