रूट डायवर्जन के दौरान चारपहिया वाहन रोकने पर चालक और पुलिसकर्मी के बीच नोकझोंक। संवाद
चौराहे से समदा चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर नाला निर्माण के कारण आवाजाही प्रभावित है। मंझनपुर कोतवाली से ब्लॉक तक सड़क की एक लेन पर निर्माण सामग्री और मलबा रखे होने से जाम लग रहा है। इससे कलक्ट्रेट, डायट और जिला एवं सत्र न्यायालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाने वाले फरियादियों, प्रशिक्षुओं और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शनिवार सुबह से रूट डायवर्जन लागू कर दिया।
इसके तहत मंझनपुर चौराहे से समदा चौराहे की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। दोपहिया वाहनों को छूट दी गई है, जबकि समदा चौराहे से मंझनपुर की ओर सभी वाहनों का आवागमन जारी है। चार पहिया वाहन चालकों को इन दफ्तरों को जाने के लिए सिराथू पाल चौराहे से होकर करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। मार्ग से जाने को लेकर वाहन चालकों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हो रही है। डायवर्जन कब तक लागू रहेगा, यह स्पष्ट नहीं है।
वहीं, नगर पालिका दूसरी पट्टी के फुटपाथ से मिट्टी और अतिक्रमण हटवाकर रास्ता चौड़ा करा रही है, ताकि पैदल और दोपहिया वाहन आसानी से निकल सकें।