फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छात्रा समेत चार लोग घायल

Wed, 10 Aug 2016 12:32 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी में पढ़ने वाली एक छात्रा बस की टक्कर से घायल हो गई। लोगों ने छात्रा को पास के एक निजी अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। जहां छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।टिकरी गाव की रहने वाली अंसिता देवी भरवारी के सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा है। मंगलवार सुबह वह स्कूल जा रही थी। वह जैसे ही भरवारी के सिंघिया के समीप पहुंची कि पीछे से आ रही एक बेकाबू बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे छात्रा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को चौकी में खड़ी करा दिया।
विज्ञापन



वहीं  कोखराज थाना क्षेत्र के ही अस्तुल्लागंज गांव की रहने वाली कोइली देवी (65) पत्नी कल्लू प्रसाद मंगलवार सुबह मंझनपुर आ रही थी। वह जैसे ही परसरा मोड़ के पास पहुंची कि एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक फरार हो गया। वृद्धा सड़क पर घायल होकर तड़पती रही। कुछ देर बाद एक एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताई है। वहीं धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपलगांव निवासी रामसुचित पुत्र नारायनदास अपने साथी वासदेव पुत्र बद्री प्रसाद के साथ मंगलवार को किसी काम से कसेंदा आए थे। बाइक से लौटते समय वह जैसे ही पिपरी थाने के रहीमाबाद मोड़ के समीप पहुंचे अनियंत्रित लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें