अजुहा कस्बे के नेनशल हाइवे प्रयाग राज कानपुर लेन पर खड़े ई रिक्शा व बड़े वाहन
- फोटो : 1
कस्बे में हाईवे किनारे बेतरतीब खड़े ट्रक, टेंपो और ई-रिक्शों से हादसे का खतरा रहता है। बारिश में खोजी चौराहे से नवीन मंडी तक प्रयागराज-कानपुर लेन पर छोटे वाहन सवारी भरते और उतारते हैं। बड़े वाहन चालक भी दुकानों से सामान खरीदने के लिए हाईवे पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं।
कस्बे की घनी आबादी के कारण हाईवे किनारे सैकड़ों दुकानें और प्रतिष्ठान हैं। सर्विस लेन पर फल के ठेले और दुकानदारों का कब्जा है। इससे दोनों पटरियों पर जाम लग जाता है। सीओ ट्रैफिक पुलिस भैया संतोष सिंह ने बताया कि हाईवे पर वाहनों की पार्किंग मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।