करारी (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को पुलिस और पीएसी के जवानों ने करारी कस्बे में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया। कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों को देख पल भर के लिए लोग सहम गए। जवानों ने कस्बे के मोहल्ले में घूमकर लोगों को शाति का भी पैगाम दिया। अफसरों के साथ जवानों ने कस्बे की ऊंची इमरतों को भी चिहिन्त किया। सीओ ने बताया कि पुलिस का यह रूटीन कार्य है।
मंझनपुर सर्किल पुलिस ने रविवार को सीओ पुर्णेंदु सिंह के नेतृत्व में करारी में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया। पुलिस और पीएसी के जवानों ने कस्बे की गलियों में घूम-घूमकर स्थित का जायजा लिया। कस्बे में पुलिस के जवानों को देख कस्बे के लोग पल भर के लिए सहम गए। दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान जवानों ने कस्बे की ऊची इमारतों को भी चिह्नित किया। ताकि जरूरत पड़ने पर दंगाइयों से पुलिस सफलता पूर्वक निपट सके। सीओ ने बताया कि यह पुलिस का रूटीन कार्य है। जवानों को चौकन्ना रखने के लिए हमेशा अभ्यास कराया जाता है।