फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील गेट पर रायफलधारी महिला ने युवक को पीटा, हंगामा

Sat, 10 Jul 2021 01:20 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi news : चायल तहसील गेट पर हंगामे के दौरान यूवक का कालर पकड़ती महिला - फोटो : कौशाम्बी
विज्ञापन
तहसील गेट पर रायफलतहसील परिसर में शुक्रवार को एक रायफलधारी महिला ने जमकर हंगामा काटा। रुपये हड़पने का आरोप लगाकर महिला ने अपने एक रिश्तेदार को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की। इस दौरान तहसील में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला समेत युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली के जरैनी निवासी रन्नो देवी समाजसेवी हैं। उसका आरोप है कि इलाके के ही पिपरहटा निवासी उसके एक करीबी रिश्तेदार ने शिक्षा विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन लाख से अधिक की रकम हड़प ली है। आरोप है कि बार-बार रुपये मांगने पर उसका रिश्तेदार बहाने कर रहा है।

शुक्रवार को महिला अपने निजी रायफल का रिन्यूवल कराने के लिए तहसील आई थी। इसी समय तहसील गेट पर उसका रिश्तेदार मिल गया। इस पर महिला का गुस्सा भड़क उठा और उसने रिश्तेदार की कॉलर पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी पर सीओ चायल श्यामकांत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना की जानकारी पर पहुंची पिपरी पुलिस ने महिला व उसके रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। सीओ का कहना है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें