फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गोकशी के तीन फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

Wed, 04 Feb 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी की घटना के बाद से फरार चल रहे तीन आरोपियों पर पुलिस ने बुधवार को इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक ने एक पर 15 हजार रुपये तो अन्य दो आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी और इचौली गांव के बीच झाड़ियों में बिजली के खंभे से बंधे गोवंश बरामद हुए थे। जानकारी के बाद पुलिस ने मुठभेड़ कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अन्य तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।
इनके संबंध में अब तक जानकारी नहीं मिली। ऐसे में अब फरार आरोपी सुरेश पुत्र सुखराम पर 15 व शिव कुमार पुत्र सुखराम और जयकरन उर्फ विकल पुत्र राम प्रवेश निवासीगण बिछौरा पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें