फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संशोधित- मसालों के दाम बढ़े, छौंका लगाना हुआ महंगा

Mon, 06 Apr 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी के किराना की दुकान में रखा सब्जी मसाला-संवाद
विज्ञापन
कई मसालों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। हल्दी, मिर्चा, जीरा और जावित्री समेत कई मसालों के दाम 20 से 40 रुपये प्रति किलो बढ़ने से छौंका लगाना महंगा हो गया है। बीते दो महीने में छोटी और बड़ी इलायची जैसे कुछ अन्य मसालों के दाम में 100 से 800 रुपये किलो तक का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

सब्जी समेत रसोई में प्रयुक्त होने वाले जीरा, काली मिर्च, दालचीनी, जावित्री, कबाब चीनी के दाम में भी तेजी देखने को मिल रही है। गृहिणी मालती ओझा, नीलम मिश्रा और रेखा मौर्य ने बताया कि मसालों के दाम बढ़ने के बाद किचन में हरी धनिया का उपयोग बढ़ गया है। इससे कुछ बचत करने का प्रयास किया जा रहा है।
करारी के मसाला कारोबारी अवधेश गुप्ता ने बताया कि दुकान पर ग्राहक मसालों का दाम पूछकर सोच-समझकर खरीदारी करते हैं। गुवारा तैयबपुर के दुकानदार छोटका केसरवानी ने बताया कि गरम मसालों की कीमत में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

छोटी इलायची के भी दाम उछले, कई मसाले 100 से 800 रुपये किलो तक महंगे
कारोबारियों के मुताबिक दिसंबर में छोटी इलायची 2400 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वही अब 3200 रुपये किलो की दर से मिल रही है। बड़ी इलायची 700 से 1500 रुपये, जायफल 1800 से 2200 रुपये, लौंग 1000 से 1200 और दालचीनी 300 से 400 रुपये प्रति किलो के भाव में बिक्री के लिए उपलब्ध है।




मसालों के दाम प्रति किलो में


मसाला तीन माह पूर्व- अब
जीरा 260 300

दालचीनी 300 400

छोटी इलायची 2400 3200

बड़ी इलायची 1600 2400

हल्दी 130 150

धनिया 100 120

मेथी 80 120

जावित्री 1600 1800
मिर्च 160 200
मसाले कृषि आधारित उत्पाद हैं, जिनका उत्पादन पूरी तरह मौसम पर निर्भर करता है। इस बार मौसम की मार की वजह से उत्पादन प्रभावित हुआ है। बाजार में आपूर्ति कम होने से मसालों के दाम बढ़े हैं। यदि जरूरत के अनुसार निर्यात को नियंत्रित कर आयात बढ़ाया जाए, तो बाजार में उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों में गिरावट आ सकती है। - प्रवेश कुमार केसरवानी, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें