फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर लगवाएं सीसीटीवी

Wed, 09 May 2018 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
अपराध करने के बाद अब अपराधियों के लिए पुलिस के चंगुल से बचना मुश्किल भरा होगा। एसपी ने आम जनता के सहयोग से सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कै मरा लगवाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा थाने आने वाले पीड़ित के साथ पुलिस के मैत्रीपूर्ण व्यवहार अपनाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ऑफिस में डीएम मनीष कुमार बर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता ने जिले भर के थानेदारों के साथ बैठक कर अपराध समीक्षा की। बैठक से पहले दोनों अफसरों ने पुलिस विभाग के पेंशनरों से बातचीत की। एसपी ने थानेदारों से कहा कि हाईवे किनारे होटल, ढाबा और पेट्रोल पंप मालिकों से बात करके उनके प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाएं। इसके अलावा भीड़ वाले इलाके में आम जनता के सहयोग से कैमरे लगवाने को प्रेरित किया जाए। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। थाने आने वाले पीड़ित के साथ पुलिस का व्यवहार मित्रवत हो। जिससे लोग बिना किसी झिझक से अपनी शिकायत थाने में दर्ज करा सके। इस मौके पर एएसपी अशोक पांडेय, सीओ मंझनपुर अंशुमान मिश्र, सीओ चायल एसएस ग्रोवर सहित जिले भर के सभी थाना प्रभारी व पुलिस विभाग के विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान बेहत कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें