फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व महासंघ ने धरना-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
revenue workers did the aggitation - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
राजस्व महासंघ ने धरना-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग में चकबंदी विभाग का विलय किए जाने पर बिफरे
मंझनपुर। राजस्व विभाग में चकबंदी विभाग का विलय किए जाने से खफा उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ पदाधिकारियों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। आक्रोशित पदाधिकारियों, सदस्यों ने डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यालस स्थित डायट मैदान में आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के जिलाध्यक्ष रामजी ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है। राजस्व विभाग में चकबंदी विभाग का विलय किया जाना कतई उचित नहीं है। शासन के इस निर्णय का सड़क से लेकर संसद तक विरोध होगा। उन्होंने वेतन विसंगतियों के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सौंपे गए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में भी चकबंदी विभाग का राजस्व विभाग में विलय नहीं किए जाने की मांग की गई है। धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश प्रशासनिक अधिकारी संघ, उत्तर प्रदेश कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल संघ, लेखपाल संघ, संग्रह अमीन, राजस्व निरीक्षक व राजस्व संग्रह अनुसेवक संघ के लोग भी शामिल रहे। इस मौके पर श्याम कुमार, राकेश वर्मा, रोशनलाल यादव, सरफराज हुसैन, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें