सिरियावां कला चौराहे के पास दंपति से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चांदी की पायल, महिला का बैग, आधार व एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन, 26,200 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार रमेश सिंह निवासी सैय्यद सरावां ने सूचना दी थी कि 21 फरवरी की भोर वह अपनी पत्नी के साथ करारी के गुलामीपुर से दावत खाकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। भोर करीब चार बजे सिरियावां चौराहे से पहले दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर गालीगलौज व मारपीट की और पत्नी के जेवर, मोबाइल व 1000 रुपये छीनकर फरार हो गए।
खुलासे के लिए गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ व सर्विलांस की मदद से 27 फरवरी को तेहरमील मार्ग पर घेराबंदी कर संजय, आशू व अलमान उर्फ अरमान निवासी मंदर देह माफी थाना पूरामुफ्ती, प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल करते हुए बताया कि लूटे गए सोने के जेवर बेचकर रकम आपस में बांट ली थी। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि संजय व अलमान पर पूर्व में भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
संजय- फोटो : रायबरेली में बछरावां थाना में डंपर मालिक और एआरटीओ से होती बहस।
संजय- फोटो : रायबरेली में बछरावां थाना में डंपर मालिक और एआरटीओ से होती बहस।