मंझनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सभागार में शुक्रवार को नव चयनित एकेडमिक रिसोर्स पर्सन का स्वागत हुआ। साथ ही इनको जिम्मेदारी का एहसास कराया गया।
डायट प्राचार्य निधि शुक्ला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। इनके प्रयास से शिक्षा व्यवस्था बेहतर किया जाएगा। बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जो कार्य हम सब को करना है। वह बेहद जिम्मेदारी वाला है। इसके लिए अभी से तैयार हो जाएं। विशेष परिचय सत्र के माध्यम से डायट प्रवक्ता व एआरपी ने एक दूसरेर से संवाद स्थापित किया।इस दौरान 30 एआरपी के सापेक्ष 24 ने कार्यभार ग्रहण किया है।