फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पानी भरते समय फिसला पैर, कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत

Sat, 17 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज। संदीपन घाट कोतवाली के पट्टी परवेजाबाद गांव में शुक्रवार की भोर पानी भरते समय पैर फिसलने से बुजुर्ग महिला कुएं में गिर गईं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पट्टी परवेजाबाद निवासी किसान विंदेश्वरी प्रसाद की पत्नी गुड़िया देवी (60) रोज की तरह शुक्रवार भोर करीब पांच बजे कुएं से पानी भरने गई थीं। रस्सी डालकर पानी से भरी बाल्टी खींचते समय उनका पैर फिसल गया, वह कुएं में गिर गईं।
आसपास के लोगों ने देखा तो कुएं से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। जानकारी होने पर परिजन भी आ गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद गुड़िया को बाहर निकाला। तबतक उनकी माैत हो चुकी थी। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोेस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें