फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कड़ाके की ठंड में बढ़ी सांस और गले की बीमारी

Sun, 28 Dec 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीज का इलाज करते ​चेस्ट फिजि​शियन।  संवाद
विज्ञापन
। कड़ाके की ठंड और लगातार बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। मेडिकल कॉलेज में चेस्ट विभाग और ईएनटी विभाग की ओपीडी में खांसी, सांस फूलने और सीने में जकड़न के साथ ही गले में संक्रमण, खराश और आवाज बैठने की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सुबह और रात के समय बढ़ती ठंड, कोहरा और ठंडी हवा के संपर्क में आने से सांस और गले से जुड़ीं बीमारियां बढ़ रही हैं। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और पहले से दमा या एलर्जी से पीड़ित मरीज ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
चेस्ट फिजिशियन डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक मरीज इलाज कराने आते हैं, जिनमें ज्यादातर खांसी, जुकाम और सांस लेने में परेशानी से ग्रसित होते हैं।
विज्ञापन

ईएनटी विभाग के डॉ. ज्ञानेंद्रधर द्विवेदी ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 90 से अधिक मरीज इलाज कराने आते हैं। जिसमें अधिकांश मरीज गले में संक्रमण, टॉन्सिल की समस्या और कान में दर्द से पीड़ित हैं।
उन्होंने बताया कि ठंडी चीजों का सेवन, गर्म कपड़ों की कमी और धूल-धुएं के संपर्क में आने से परेशानी और बढ़ रही है। ऐसे में इलाज के लिए मरीजों को डॉक्टर ने सलाह दी है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, ठंडी हवा से बचें और पर्याप्त मात्रा में गर्म तरल पदार्थ का सेवन करें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें