फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: 109 मामले हुए दर्ज, 26 का हुआ त्वरित निस्तारण

विज्ञापन
करारी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनते डीएम एसपी - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
शनिवार को जिले की कातवालियों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। करारी कोतवाली में डीएम सुजीत कुमार एवं एसपी हेमराज मीणा ने जनता की फरियाद सुनी। भूमि विवाद और पुलिस संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए आयोजित समाधान दिवस में पुलिस से जुड़े ज्यादातर मामलों का त्वरित निस्तारण हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में मंझनपुर कोतवाली में भूमि विवाद के 19 मामले आए। जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इसी तरह पुलिस से जुड़े तीन मामलों में दो निस्तारण किया गया। एक मामला लंबित है। करारी में 10 मामले भूमि विवाद के आए, जिसमें तीन का निस्तारण किया गया।
पश्चिमशरीरा कोतवाली में 12 मामले आए, जिसमें पुलिस से जुड़े एक मामले का निस्तारण किया गया। महेवाघाट कोतवाली में सिर्फ दो भूमि विवाद के मामले आए, जिसमें निस्तारण एक का भी नही हो सका। कामोवेश यहीं हाल जिले भर के थानों का था। सभी थानों में भूमि विवाद से जुड़े 84 मामलों में 10 का निस्तारण हुआ। 84 मामलों की जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसी तरह पुलिस के 25 प्रार्थना पत्र आए जिसमें 16 का निस्तारण कर दिया गया। नौ मामले लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें