फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से दोआबा में मना गणतंत्र दिवस

Tue, 27 Jan 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र  दिवस की 66 वीं वर्षगांठ सोमवार  को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट, न्यायालय समेत सभी सरकारी, गैरसरकारी इमारतों में शान से तिरंगा फहराया गया। वहीं पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र की मुख्य परेड की सलामी जिलाधिकारी राजमणि यादव ने ली। उन्होंने वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। वहीं सुबह स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। वीर सपूतों की याद में देशभक्ति से जुड़े तमाम कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी को सुबह कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी राजमणि यादव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने जनपदवासियों से देश की एकता-अखंडता और यहां की गंगा-यमुनी संस्कृति को बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित साइकिल रेस के विजेताओं और शिक्षण संस्थाओं में आयोजित भाषण, वाद-विवाद, स्लोगन आदि प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया। वहीं जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी भी ली।

इसी तरह से गणतंत्र दिवस पर न्यायालय,  विकास भवन, जिला कारागार, बीएसए कार्यालय, वनविभाग कार्यालय,  मंझनपुर, सिराथू, चायल तहसील, सभी ब्लाक, थाने, जिला पंचायत, नगर पंचायत कार्यालयों, बैंकों में भी ध्वजारोहण किया गया। वहीं प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और निजी स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। हाथ में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राएं गांव-गांव देशभक्ति के गीत गुनगुनाते हुए घूमे। वहीं जिलेभर के स्कूलों में दिनभर गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति पर आधारित नाटक, प्रहसन और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें