फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : ड्यूटी से गायब अलीगढ़ के सिपाही के खिलाफ लिखी गई रपट, दो जुलाई से है लापता

Thu, 06 Jul 2023 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

नॉर्थ त्रिपुरा के रानीबारी की रहने वाली बसंती कर्मकार पुत्री सूजोई कर्मकार प्राइवेट बैंक में नौकरी कर अपना गुजर बसर करती थी। परिवार मे मां पिता और एक भाई है। बसंती के मुताबिक वह अपने परिवार मे बेहद खुश थी।
विज्ञापन
up police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दीपक कुमार के खिलाफ रपट दर्ज की गई है। वह बिना सूचना दो जुलाई से लापता है। सिपाही ने सात महीने पहले ही त्रिपुरा की युवती से कोर्ट मैरिज की थी। पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी पर वह उसे तलाक देने का तानाबाना बुन रहा है। युवती की शिकायत पर अफसरों ने जांच कराया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

नॉर्थ त्रिपुरा के रानीबारी की रहने वाली बसंती कर्मकार पुत्री सूजोई कर्मकार प्राइवेट बैंक में नौकरी कर अपना गुजर बसर करती थी। परिवार मे मां पिता और एक भाई है। बसंती के मुताबिक वह अपने परिवार मे बेहद खुश थी। इसी बीच साल 2020 मे फ़ेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट के जरिये उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के नगला कुंजी थाना गोंडा के दीपक कुमार से दोस्ती हुई।

विज्ञापन


दीपक और बसंती का प्रेम प्रपंच सोशल साइट पर बातचीत से आगे बढ़ा। दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। दो साल के मेलजोल के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। शादी से पहले दीपक यूपी पुलिस सेवा में बतौर सिपाही नौकरी पा गया था। दीपक की तैनाती जिले की पुलिस लाइन में है। बसंती के मुताबित करीब सात महीने पहले दीपक ने उसके साथ त्रिपुरा की धर्मनगर नॉर्थ कोर्ट में बकायदा रजिस्टर्ड मैरिज की।

दीपक उसे कौशाम्बी लाया और वह लोग मंझनपुर कोतवाली के ओसा में किराए का कमरा लेकर पति-पत्नी के तौर पर रहने लगे। बसंती के मुताबिक वह दो माह के गर्भ से है। इसकी जानकारी जब दीपक को हुई तो वह दो जुलाई को बिना बताए अपने घर भाग गया। उसने फोन से बात करना भी बंद कर दिया। दीपक की मां ने उसे फोन पर धमकी दी कि बेटा नौकरी छोड़ देगा, लेकिन तुझे साथ नहीं रखेगा। घटना की शिकायत पर पुलिस अफसरों ने जांच कराया। मालूम चला कि दीपक दो जुलाई से ही ड्यूटी से बिना सूचना गायब है। प्रतिसार निरीक्षक ने तीन जुलाई को दीपक के खिलाफ रपट लिखाई।

मकान मालिक ने घर से निकाला, झोपड़ी बनी सहारा

सिपाही दीपक की पत्नी बसंती ने बताया कि ओसा स्थित जिस किराए के मकान में वह रहती थी वहां से मकान मालिक ने निकाल दिया। वह अब एक दूसरे की झोपड़ी में सहारा लिए हुए है। उसके पास भोजन तक को पैसा नहीं है। बसंती का आरोप है कि दीपक के इशारे पर मंझनपुर कोतवाली के एक दरोगा बुधवार की शाम उसके घर गए। उन्होंने कहा कि वह किराए का पैसा देते हैं, त्रिपुरा जाकर मुकदमा दर्ज कराओ। बसंती के मुताबिक दीपक ने अपनी सैलरी से तीन लाख का लोन भी हाल में ही लिया है। पुलिस कर्मियों को वह रिश्वत देकर उसे प्रताड़ित करा रहा है।

विज्ञापन

बसंती ने जताया खुद की सुरक्षा को खतरा

बसंती के मुताबिक वह जहां की रहने वाली है वहां से उसके घर (त्रिपुरा) की दूरी करीब दो हजार किलोमीटर है। यहां उसका कोई नहीं है। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए बृहस्पतिवार को एसपी से सुरक्षा की मांग की।

सिपाही को बयान के लिए बुलवाया गया है। उसके आने के बाद तस्वीर साफ होगी कि हकीकत क्या हैं। मामला संज्ञान में है। सिपाही बिना सूचना ड्यूटी से गायब है। इसे लेकर उसके खिलाफ रपट लिखी गई है। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें