फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार के 20 बंदियों की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार के 20 बंदियों की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद बाहर की जेलों से भेजे गए बंदियों का भेजा गया था स्वाब सैंपल
चार संदिग्ध मरीजों का प्रयागराज के अस्पताल में कराया गया इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिला कारागार में बंद 20 बंदियों की जांच में कोरोना का संक्रमण नहीं मिला है। ये बंदी लॉकडाउन के बाद बाहर की जेलों से कौशांबी भेजे गए थे। चार बंदियों को संदिग्ध मान उनकी टेस्टिंग के साथ ही प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज कराया गया। इन्हें कारागार में अन्य बंदियों से अलग क्वारंटीन कराया गया है।
कोविड-19 को लेकर जिला कारागार में बंदियों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया था। सरकार के निर्देश पर सात साल तक की सजा वाले बंदियों को पेरोल पर छोड़ा गया था। इसके अलावा जेल में अन्य जेलों से भेजे गए बंदियों को अलग सेल में रखा गया। 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के बाद जिला कारागार में आए करीब 20 बंदियों का स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से चार बंदी सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मिले। कोरोना संक्रमित मान कर उन्हें लेविल-3 के एसआरएन में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल सभी की जांच रिपोर्ट में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। एहतियातन सभी को जेल के स्पेशल सेल में अन्य बंदियों से अलग रखकर क्वारंटीन कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी का कहना है जेल प्रशासन की तरफ से जिन बंदियों की सूची भेजी गई थी, उनकी जांच कराई गई। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जेल प्रशासन को संदिग्ध लोगों को अलग सेल में रखकर क्वारंटीन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें