फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू के अवैध खनन में 27 नाविकों के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 16 Mar 2019 12:23 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सरायअकिल के केवट का पुरवा गांव में नाव के सहारे कराए जा रहे अवैध खनन के मामले में पुलिस ने 27 नाविकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने यह कार्रवाई खान निरीक्षक राज रंजन की तहरीर पर की है।
विज्ञापन


खान निरीक्षक राजरंजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि केवट का पुरवा गांव में बालू के अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। सात मार्च, 10 मार्च और 13 मार्च को उन्होंने पुलिस के साथ निरीक्षण किया था। घाट पर बालू के आठ-10 ढेर लगे थे। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई। मौके से नाविक नाव छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर बंधी नावों को यमुना में खुलवा दिया। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि यह खनन चित्रकूट जिले की सीमा में किया जाता है। नाव के सहारे खनन करके बालू यहां लाकर डंप की जाती है। ग्रामीणों ने नाम अपने बयान में बताया कि अवैध खनन में गांव का बिहारी लाल, राधेश्याम, राकेश और चित्रकूट जिले के परदवा गांव गिरधारी, मंजूल, सत्येंद्र, गोरेलाल सहित करीब 25-30 लोग शामिल हैं। इसकी तहरीर खान निरीक्षक ने सराय अकिल पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले में 27 लोगों के खिलाफ बालू के अवैध परिवहन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें