फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जर्जर व बदहाल हुए अंत्येष्टि स्थल में शुरू हुआ मरम्मत कार्य

Fri, 20 Mar 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अंत्येष्टि स्थल का सफाई करते कर्मचारी। स्रोत: पंचायती राज विभाग
विज्ञापन
विकासखंड सिराथू के विदनपुर ककोढा गांव में जर्जर और बदहाल पड़े अंत्येष्टि स्थल की प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। अमर उजाला में 17 मार्च के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए स्थल की साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 में ग्राम स्वराज योजना के तहत करीब 24 लाख रुपये की लागत से गांव में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप था कि जिम्मेदारों ने सरकारी धन निकालने के बाद शवदाह गृह का निर्माण अधूरा छोड़ दिया।
खबर प्रकाशित होने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को एडीओ पंचायत विश्व बंधु ने स्थल का निरीक्षण किया और ग्राम पंचायत अधिकारी को तत्काल साफ-सफाई व मरम्मत शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कर्मचारियों की टीम लगाकर अंत्येष्टि स्थल की साफ-सफाई कराई गई और मरम्मत कार्य भी शुरू कर दिया गया। गांव के मधुकर, अरुण कुमार, राम जियावन समेत अन्य ग्रामीणों ने खबर प्रकाशित करने पर धन्यवाद दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी राजमणि ने बताया कि पहले चरण में सफाई कराई जा रही है, इसके बाद आवश्यक मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें