फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी बने गरीबों का सहारा

Sun, 28 Dec 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/कड़ा/बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी में समाजसेवी ही गरीबों के सहारा बने हैं। शीतलहर और कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए निर्धनों को कंबल और अलाव की व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से सिराथू विधायक वाचस्पति ने शुक्रवार को ओसा मंडी में और समाजसेवियों ने कंथुआ, चंपहा, गोराजू, गड़री और बख्सी का पुरवा में गरीबों को कंबल वितरित किया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से सिराथू विधायक वाचस्पति ने नवीन मंडी समिति ओसा में कड़ाके ठंड और शीतलहर से  निजात दिलाने के लिए 155 गरीबों को कंबल वितरित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि निर्धनों की मदद के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है। इस मौके पर डीएम राजमणि यादव, सीडीओ बीएन मिश्र, डीडीओ महेंद्र तिवारी, तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार राजकुमार पांडेय, डीएचओ राम सिंह यादव, जिला सूचना अधिकारी जेएन यादव आदि मौजूद रहे।

इसी तरह विकास खंड कड़ा के कंथुआ में समाजसेवी एवं शिक्षक रणविजय निषाद और प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुलायम सिंह ने 155 गरीब विधवाओं को कंबल वितरित कर ठंड से राहत दिलाया। इस मौके पर शिक्षक संघ के जिला मंत्री श्यामलाल सिंह, रामबाबू सागर, रमाशंकर, डॉ. रामलखन, हरिलाल, मोहम्मद अनवर आदि मौजूद रहे। इसी तरह कोरी समाज के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कोरी और जिला महासचिव दिलीप कोरी ने मंझनपुर क्षेत्र के चंपहा, गोराजू, गढ़ीबाजार और बख्सी का पुरवा गांवों का दौरा करके निर्धनों को कंबल वितरित किया। इस दिनेश कुमार, मंजीत कुमार, बीरबली, जगन्नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें