फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजीपुर में डीएम ने लगाई चौपाल

Sun, 28 Dec 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। गोद लिए काजीपुर गांव में शनिवार को जिलाधिकारी ने चौपाल लगाई। इसमें डीएम ने गांव को स्वच्छ रखने और परिवार नियोजन का आह्वान किया। इस दौरान मातहतों को कुपोषण खत्म करने की कार्ययोजना तैयार करके काम करने की हिदायत दी। डीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को नियमित पोषाहार वितरित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी राजमणि यादव ने बाल स्वास्थ्य एवं कुपोषण कार्यक्रम के तहत चायल क्षेत्र के काजीपुर को गोद लिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार को जिलाधिकारी की अगुवाई में चौपाल आयोजित की गई। इसमें डीएम ने काजीपुर और जुनैदपुर के अतिकुपोषित 45 बच्चों के इलाज और अब तक दी गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने मातहतों को गांव के लोगों को पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

 इस दौरान ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ रखने और बच्चे कम पैदा करने का आह्वान किया। साथ ही 50 शौचालयों की ग्रामीणों को सौगात दी। डीएम ने अनाज वितरण का भी जायजा लिया। लोगों ने वितरण में अनियमितता की शिकायत की। डीएम ने कोटेदार को अनाज का नियमित वितरण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चेताया है कि वितरण में अनियमितता मिली तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। डीपीओ ने अतिकुपोषित बच्चों के साथ-साथ अन्य बच्चों की सेहत पर नजर रखने का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है। इस मौके पर सीडीओ बीएन मिश्रा, डीडीओ महेंद्र तिवारी, पीडी आरसी पांडेय, एसडीएम रजनीश मिश्रा, डीएसओ अखिल सिंह, सीवीओ डॉ. एसपी पांडेय, डीपीआरओ आरके भारती, प्रभारी सीएमओ डॉ. बीएल जायसवाल, सीडीपीओ, सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें