फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राहत... स्थिर हुए सोने-चांदी के दाम, सहालग में बढ़ी खरीदारी

Mon, 11 May 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बढ़ते और घटते सोने-चांदी के दामों से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। पिछले आठ दिनों से कीमतों में स्थिरता आने के बाद सहालग के बाजारों में फिर से रौनक लौट आई है। शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे परिवार अब बिना ज्यादा चिंता के जेवरों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को बाजार में चांदी हाजिर का भाव 2.52 लाख रुपये प्रति किलो पर स्थिर रहा, जबकि 24 कैरेट सोना 1.55 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर टिका रहा। लगातार बदलते दामों के कारण कई लोग खरीदारी टाल रहे थे, लेकिन अब भाव थमने से लोगों ने फिर बाजार का रुख करना शुरू कर दिया है।
ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज के जिला अध्यक्ष राजू सोनी ने बताया कि सहालग के चलते बाजार में खरीदारी बढ़ रही है। लोग पहले की तुलना में सोच-समझकर खरीदारी कर रहे हैं और हल्के व उपयोगी डिजाइन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी नित्यानंद सोनी ने बताया कि ग्राहक अब एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं ताकि आगे कीमत बढ़ने पर परेशानी न हो। इस बार चांदी की पायलों की मांग भी काफी बढ़ी है। बाजार में 100 से 150 ग्राम तक की भारी पायलों के साथ 15 से 35 ग्राम की हल्की पायलें भी खूब बिक रही हैं।
सराफा कारोबारी रमेश वर्मा ने बताया कि सहालग के ऑर्डर लगातार मिल रहे हैं। जब बाजार में रोजाना दाम नहीं बदलते तो ग्राहक खुलकर खरीदारी करते हैं। इससे कारोबार के साथ आम लोगों को भी राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें