विवार दोपहर बेटी को ननिहाल में अकेला पाकर पिपरी इलाके के रिश्तेदार धर्मेंद्र पाल ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म होने के बाद बेटी की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपी मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद ननिहाल के लोग जब घर पहुंचे तो बेटी की हालत देख सन्न रह गए।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार दोपहर ननिहाल में रह रही युवती के साथ रिश्तेदार युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म होने से युवती की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इलाके के एक गांव के व्यक्ति की ससुराल सरायअकिल कस्बे में है। उसने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी अपने ननिहाल में ही रहती है। आरोप है कि रविवार दोपहर बेटी को ननिहाल में अकेला पाकर पिपरी इलाके के रिश्तेदार धर्मेंद्र पाल ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म होने के बाद बेटी की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपी मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद ननिहाल के लोग जब घर पहुंचे तो बेटी की हालत देख सन्न रह गए।
फोन कर घटना के बारे में उन्होंने उसे अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद ससुराल पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता बेटी को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का बयान लेने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। प्रकरण में इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि पीड़ित युवती का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल भी करा दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।