फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार, कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन

विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचे जुटी लोगों की भीड़ व पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
छोटी मीरापुर गांव में जमीन के विवाद के दौरान हुई ननकू उर्फ जगदीश (65) की मौत के दूसरे दिन रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। इस दौरान परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से इन्कार करते हुए पुलिस पर एफआईआर की कॉपी न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने शव को गांव के बाहर सड़क पर रखकर विरोध जताया। परिजनों का आरोप था कि घटना के बाद भी उन्हें समय से एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई। पुलिस ने एफआईआर की कॉपी सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।
सीओ सिटी शिवांक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें