फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के रामपुर धमावां गांव के समीप रविवार की शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया है। फतेहपुर के धाता थाना अंतर्गत केवट मई गांव निवासी सुनील कुमार रविवार की शाम चार बजे प्रयागराज से घर लौट रहे थे। रामपुर धमावां गांव के पास ससुर खदेरी नदी पुल पर वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें