फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जीएसटी स्लैब घटने से सुधरेगा रसोई का बजट

Mon, 22 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
किरन शुक्ला। - फोटो : गढ़ी गांव में खलिहान की भूमि से जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा अतिक्रमण।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने आम परिवारों को राहत देते हुए जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां रोज की जरूरतों की वस्तुओं में जीएसटी दर 18 फीसदी थी। वहीं इससे कम कर अब मात्र पांच फीसदी कर दिया गया है। इस बदलाव से घरेलू और रोजाना उपयोग की वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी, जिससे आम लोगों के साथ गृहणियों को विशेष राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सोमवार से लागू नई दरों के अनुसार हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, शेविंग क्रीम जैसी वस्तुओं पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दिया गया है। इसी तरह सूखे मेवे, बादाम, काजू, पिस्ता, खजूर, मिक्स मेवे, पास्ता, बिस्किट, केक, नमकीन, नूडल्स, रेडीमेड कपड़े और जूतों पर भी अब सिर्फ पांच फीसदी जीएसटी लगेगा।
हालांकि, दाल, घी और तेल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी पेन, कॉपी और किताबों पर पहले की तरह कोई कर नहीं लगेगा। सरकार के इस फैसले के बाद गृहणियों में खुशी की लहर है। नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा की सीमा ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच यह कदम मध्यमवर्गीय परिवार के लिए राहत की सांस है।
विज्ञापन

मीना कौशल और सुमन देवी ने बताया कि घरेलू बजट संभालना मुश्किल हो रहा था, लेकिन अब रसोई खर्च में राहत मिलेगी। गृहणियों का कहना है कि इस फैसले से न सिर्फ आमजन को राहत मिली है, बल्कि घर की जिम्मेदारी संभालने वाली महिलाओं की परेशानी भी कम हुई है।
बोली महिलाएं

केंद्र सरकार ने नवरात्र पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। रोजमर्रा की वस्तुओं पर दर घटने से बजट संभालना आसान होगा।- किरन शुक्ला, गृहिणी
- टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू जैसी रोज इस्तेमाल की चीजें सस्ती होना सबसे बड़ी राहत है। - रंजू माथुर, गृहिणी

किरन शुक्ला।- फोटो : गढ़ी गांव में खलिहान की भूमि से जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा अतिक्रमण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें