फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गलियों में बंधे पशु के विवाद में गर्मागर्मी, चटकीं लाठियां

Mon, 22 Sep 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भेलखा स्थित बस्ती की गलियों में लोग मवेशी यहां-वहां बंध देते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। शनिवार शाम को इसी विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से लाठियां चलीं।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के भेलखा गांव में सड़क के किनारे मवेशी बांधने को लेकर शनिवार की शाम करीब सात बजे विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि गांव के नरेश व सोनेलाल की भैंस रास्ते में बंधी थी। इसी बीच संतोष के घर से बहा पानी भैंस के पास चला गया। इसी बात को लेकर नरेश व सोनेलाल विवाद करने लगी।
देखते ही देखते विवाद ने मारपीट कर रूप ले लिया। दोनों और से जुटे परिवार के अन्य लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी, डंडा व पत्थर से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्ष के तीन-तीन लोगों को चोटें आई हैं। हालांकि, दोनों पक्षों ने तहरीर देने का दावा किया है, लेकिन पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें