फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़े की दुकान व चार घरों में चोरी

Tue, 05 Feb 2019 12:21 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
टेंढ़ीमोड़/मूरतगंज। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर अहिरारा गांव में चार घरों से रविवार रात चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। वहीं मूरतगंज में एक कपड़े की दुकान से करीब चार लाख का माल समेट ले गए। गृहस्वामियों और दुकानदार से तहरीर लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूरतगंज बाजार निवासी प्रदीप सोनी ने घर के समीप ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोल रखी है। रविवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। इस दौरान शटर तोड़कर चोर करीब चार लाख रुपये के कपड़े और साड़ी उठा ले गए। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं दूसरी ओर शिवपुर अहिरारा निवासी भैरव प्रसाद के घर से सेंध काटकर करीब 10 हजार की गृहस्थी का सामान, इसी गांव के गणेश प्रसाद के घर से एक हजार नकद, 200 ग्राम चांदी की पायल, राकेश कुमार के घर सेंध काटकर तकरीबन 10 हजार के बर्तन और नकदी उठा ले गए। चोरों गांव के मोहनलाल के घर से भी नकदी सहित करीब पांच हजार का सामान लेकर चंपत हो गए। रामनरेश, पार्वती, नत्थू तथा गुलाब के घरों में जगहट हो जाने के कारण चोर कामयाब नहीं हो सके। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर राकेश सरोज का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें