फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से भगाया

Tue, 05 Feb 2019 12:21 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
dowry murder
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के औरेनी गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


औरेनी गांव की नाजमीन पुत्री मो. असलम ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले पड़ोसी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, पर उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की। फिर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति रहमान, ससुर अनवर, सास महजबी व इनके परिवार के ही सलमान तथा सुल्तान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें