फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची में नाम न देख भड़कीं महिलाएं

Fri, 05 Dec 2014 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। समाजवादी पेंशन सूची से नाम गायब देख टेंवा गांव की महिलाओं का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्राम विकास अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाती हुई महिलाओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। डीएम को प्रार्थनापत्र देकर अपात्रों का नाम सूची से हटाकर गरीबों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी ने बीडीओ को सूची के सत्यापन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंझनपुर ब्लाक क्षेत्र के टेंवा गांव की रहने वाली शंकुतला देवी, रीता देवी, सूरजकली, ब्रजरानी, कविता देवी, प्रीति देवी, कौशिल्या देवी, ऊषा देवी, शांति चौधरी, सोहनी चौधरी, लक्ष्मी देवी, सरोज कुमारी, सुमन देवी आदि ने बताया कि वे भूमिहीन गरीब महिलाएं हैं। मेहनत मजदूरी करती हैं।
महिलाओं की मानें तो पहले उन्हें महामाया पेंशन योजना के तहत पेंशन मिलती थी। बताया कि करीब दो महीने पहले ग्रामसभा की हुई बैठक में भी पेंशन के लिए उनके नाम का प्रस्ताव किया गया था। पर, सूची में उनके नाम गायब हैं, जबकि उन घरों की महिलाओं के नाम शामिल हैं, जिनके पास पक्का घर, खेत आदि मौजूद है। पेंशन सूची से नाम गायब देख महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव की दर्जनों महिलाएं नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट आई और हक दिलाने की मांग करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। महिलाओं ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर मामले की जांच कराने और गरीबों को समाजवादी पेंशन दिलवाने की मांग की। जिलाधिकारी ने बीडीओ मंझनपुर को सूची का सत्यापन कराकर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें