फिल्म ‘टी फॉर ताजमहल’ की शूटिंग के सिलसिले में सोमवार को कौशांबी आईं बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो 500-1000 के नोट बदलने का फैसला किया है, वह देशहित में है। फिल्म इंडस्ट्री ने उनके इस निर्णय कर स्वागत किया है। कहा कि हर आदमी को अब अपनी पहचान हो गई है। कुछ दिनों की दिक्कत है, फिर सबकुछ सही होगा। शूटिंग के बाद रवीना टंडन ने फिल्म के संबंध में पत्रकारों से वार्ता की।
बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि नोट बंद होने से लोगों को महंगाई से निजात भी मिलेगी। नकली नोट का भी खतरा नहीं रहेगा। कहा कि काला धन रखने वालों को जमीनी हकीकत पता चल गई है और वह नोट बदलने के लिए बैंकों में लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं। अपनी फिल्म टी फॉर ताजमहल के बारे में बताते हुए कहा कि यह एक शिक्षा परख फिल्म है। देश में शिक्षा की क्या स्थिति है? इससे यह फिल्म लोगों को रूबरू कराएगी। प्रोड्यूसर आबिस रिजवी ने बताया कि यह फिल्म 2017 के मई माह में रिलीज होगी। कहा कि यह फिल्म देश व प्रदेश में शिक्षा की सच्चाई सबके सामने रखेगी।