फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राष्ट्रीय लोकदल अकेले लड़ेगी यूपी पंचायत चुनाव

Fri, 10 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर ​स्थित रैन बसेरा में पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय। स्रोत- कार्यक
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने आगामी उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बुधवार को मंझनपुर स्थित ओसा काशीराम गेस्ट हाउस में आयोजित मंडलीय कार्यकर्ता बैठक में घोषणा की कि रालोद पंचायत चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने क्षेत्रीय स्तर पर रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी है और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

रामाशीष राय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे पार्टी की पकड़ जमीनी स्तर पर मजबूत हो। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि रालोद क्षेत्रीय स्तर पर योग्य और लोकप्रिय उम्मीदवारों की तलाश में जुटी है। उनका कहना था कि पार्टी का लक्ष्य स्थानीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना और ग्रामीण जनता के बीच अपनी पकड़ को और गहरा करना है। इसके बाद करारी स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें