कोखराज पुलिस ने बृहस्पतिवार को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 27 दिसंबर को एक महिला ने तहरीर दी थी। उसका आरोप था कि आरोपी सुरेंद्र सोनकर नाबालिग बेटी को फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पीड़िता की बरामदगी के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ धारा बढ़ाते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को नई बाजार खागा, फतेहपुर से गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य मामले में किशोरी को फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी आशीष केसरवानी को गिरफ्तार कर लिया।