Rape victim threatened self-immolation with a clan
कस्बे में रहने वाली एक दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को इंसाफ नहीं मिलने पर परिवार सहित सामूहिक आत्मदाह की धमकी दी। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी से शिकायत कर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
महिला ने बताया दो महीने पहले मोहल्ले में ही रहने वाला एक युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। इसके बाद आरोपी ने तमंचा सटाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने गोली मार देने की धमकी दी। महिला के मुताबिक मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। इससे आरोपी के हौसले बुलंद है। वह अक्सर धमकी देता है। महिला ने कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह परिवार सहित आत्मदाह करने को विवश होगी।
जाएगा।