फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। 25 फरवरी की रात वह अपने कमरे में सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। आरोप है इस बीच छोटी मौली गांव का रहने वाला रूप कमल पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस गया और मुंह दबाकर उससे दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई की। किसी तरह चंगुल से छूटी विवाहिता ने शोर मचाया तो युवक भाग निकला। घटना की शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इस पर विवाहिता ने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
दुष्कर्म के दो आरोपी भेजे गए जेल
कोखराज कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म मामले में वांछित भरवारी के नेता नगर निवासी करण सरोज व सरायअकिल पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें