फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही एक नाबालिग ने तमंचा सटाकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

करारी इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी 26 दिसंबर को शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक 16 वर्षीय किशोर ने उसे दबोच लिया और तमंचा सटाकर दुष्कर्म किया। किशोरी को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने यी धमकी दी गई। डरी-सहमी किशोरी ने घटना के बारें में किसी को नहीं बताया। इसके बाद मनबढ़ आरोपी ने फब्तियां कसना शुरू किया तो किशोरी ने घटना के बारे में अपनी मां को जानकारी दी। 31 दिसंबर को पीड़िता की मां ने करारी कोतवाली में नामजद तहरीर दी। गुरुवार को अर्का महावीरपुर चौकी प्रभारी प्रमोद राय ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें