फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को बंधक बना बाप ने किया बलात्कार

Wed, 15 Aug 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली इलाके में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना उजागर हुई है। बाप ने बेटी को ही एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। मंगलवार को किसी तरह वहशी बाप के चंगुल से छूटी किशोरी ने आबबीती बताई तो प्रधान उसके साथ जाकर पुलिए को तहरीर दिलाई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


इलाके के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी ने बताया उसका पिता शराब का आदी है। पिछले एक महीने से रोज रात में नशे में धुत होने के बाद वह उसके साथ बलात्कार करता था। घर के बाहर भी नहीं निकलने दिया जा रहा था। यह घिनौना खेल एक महीने से चलता रहा। मंगलवार सुबह वह मौका पाकर घर से भाग निकली। पड़ोसियों ने उसकी हालत देख पूछताछ की तो किशोरी फफक कर रो पड़ी। लड़की की बात सुनकर ग्रामीण दंग रह गए। घटना से प्रधान को अवगत कराया गया। प्रधान के साथ जाकर किशोरी ने पिता के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल राकेश तिवारी ने बताया कि पड़ोसियों से भी बात की गई है। आरोप सही है। इसलिए मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें