फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को फंसाने के लिए गढ़ी बेटी के अपहरण की कहानी

Wed, 15 Aug 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे को फंसाने के लिए अपनी बेटी के अपहरण की फर्जी कहानी गढ़ दी। बेटी को ससुराल में छोड़ने के बाद उसने यूपी-100 को फोनकर अगवा किए जाने की सूचना दे दी। पश्चिमशरीरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस को बच्ची को सकुशल मिल गई है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के अषाढ़ा गांव के एक व्यक्ति ने नौ अगस्त की शाम करीब चार बजे यूपी-100 को फोन पर बताया कि उसकी नौ वर्षीय बेटी लापता हो गई। सूचना पर पश्चिम शरीरा पुलिस पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचक शशिकांत मिश्र को लड़की के गायब होने में कुछ संदिग्ध लगा। बताया लड़की के घरवालों पर दबाव बनाया गया तो उन्होंने खुद ही बेटी को गायब करने की बात स्वीकार कर ली। लड़की को उसके ननिहाल से बरामद किया गया। विवेचक का कहना है लड़की पिता का उसके भाई से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है। उसे फंसाने के लिए साजिश की गई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें