फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ऑल इंडिया पुलिस टूर्नामेंट में रानी ने जीता सोना-चांदी

Mon, 19 May 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सिंगल मुकाबले में सिल्वर व डबल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतकर मंझनपुर कोतवाली में तैनात सिपाही रानी ने जिले का नाम रोशन किया है। इसके साथ मंडलीय प्रतियोगिता में इन्होंने सफलता पाई है। इस सफलता पर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र राजेश एस ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंझनपुर थाने में तैनात सिपाई रानी सिंह खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर रही है। ऑल इंडिया पुलिस की पहली बैडमिंटन कल्स्टर प्रतियोगिता का आयोजन केरल के कोच्चि में हुआ। अप्रैल में हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश की ओर से कौशाम्बी की सिपाही रानी सिंह समेत अन्य खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में आईबी, मिजोरम व मणिपुर की टीम के साथ रानी और उनकी टीम का मुकाबला हुआ। इसमें
सिंगल राउंड में रानी ने सिल्वर मेडल जीता वही डबल मुकाबले में इनको गोल्ड मेडल मिला। इस प्रतियोगिता के मंडलीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रयागराज मंडल की प्रतियोगिता बांदा पुलिस लाइन में खेली गई। इसमें रानी को सफलता मिली है। रानी ने फतेहपुर टीम को हराकर सफलता पाई है। इस सफलता पर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र राजेश एस ने रानी को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें