चरवा का राम जानकी मंदिर दीपों से जगमगाया
भैला मकदूमपुर गांव में हवन-पूजन कर वितरित किया गया प्रसाद
मंझनपुर/कड़ा/चरवा। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ओसा चौराहा स्थित संगठन के जिला कार्यालय में भगवान श्रीराम की आरती की। जिला प्रभारी नागेश्वर प्रसाद मिश्र ने कारसेवकों को अंग वस्त्र एवं भगवाध्वज भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर ओम पांडेय डॉ. पन्नालाल केसरवानी, राज कुमार त्रिपाठी, कौशल त्रिपाठी, लवकुश त्रिपाठी, नरेंद्र मोहन गौड़, लालमन वर्मा आदि कार्यकर्ता रहे। चरवा बाजार, राम विश्राम स्थल स्थित राम जानकी मंदिर, शिव मंदिर आदि स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंदिर परिसर में व्यापारी मनीष केसरवानी की अगुवाई में 2500 दीप जलाए गए। लोगों को प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरित किया गया। करारी के भैला मकदूमपुर गांव में हवन-पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर राधा कृष्ण मिश्र, डीपी मिश्र, जयशंकर मिश्र, विनोद मिश्र, राजेंद्र मिश्र, बबलू मिश्र, अतुल मिश्र, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। लोगों ने शाम को अपने-अपने घरों को दीपक से सजाकर जय श्री राम का जयकारा लगाया। पूरा कस्बा दीपों की रोशनी से जगमगा गया। देवीगंज में भी भाजपा कार्यकर्ता नीरज साहू के साथ युवाओं ने शिवचंडी हनुमान मंदिर में दीपक जलाए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान हरी लाल साहू, रमेश सोनकर, अरुण केशरवानी, मंशाराम पटेल, मुन्ना साहू, रामचन्द्र केशरवानी, ऋषि साहू, श्यामू अग्रहरि, सचिन चौधरी, मोनू अग्रहरि, अरविंद साहू, अजीत सोनकर, अंशू साहू, कपिल अग्रहरि आदि मौजूद रहे। अयोध्या में भूमि पूजन के साथ ही म्योहर बाजार जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। रामभक्तों ने लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। इससे पहले सुबह से ही पूरे बाजार को रामभक्तों ने झंडी पताका लगाकर भगवा मय कर दिया । इस मौके पर बबलू मिश्र ,विकास सिंह,पवन दुवे, अंकेश पांडेय ,दीपक अश्वनी ,श्रवण मिश्र आदि रामभक्त मौजूद रहे।