फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर प्रदेश सरकार की योजनाएं बताएंगे सपाई

Fri, 24 Jul 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं का बखान करने के लिए सपाई अब गांव-गांव घूमेंगे। यह अभियान जिले में एक अगस्त से शुरू होगा। बृहस्पतिवार को मंझनपुर में आयोजित पार्टी की बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई।  पंचायत चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


 मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बृहस्पतिवार को सपा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के सभी ब्लाकों में एक से दस अगस्त तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। इस रैली का मकसद आम जनता को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाना है। इसके अलावा लोगों को केन्द्र सरकार और विरोधी दलों की जनविरोधी नीतियों से रूबरू कराना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहाकि बूथ से लेकर जिला कमेटी तक के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत के साथ जुटें। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर में राष्ट्रय मछुआ संघ की ओर से धरना-प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया है। इसमें जनपद से बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोगों को भेजा जाएगा। वहीं बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से चुनाव तैयारी में पूरी गंभीरता के साथ जुटने का आह्वान किया गया। इस मौके पर धारा सिंह यादव, कप्तान सिंह यादव, कैलाश केसरवानी, मोहम्मद शाबिर सिद्दीकी, सुभाष सिंह पटेल, अश्विनी सिंह, शिवमोहन चौधरी, अहमद मियां, सूबेदार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें