फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो कारों की भिड़ंत में राजस्थान के श्रद्धालु की मौत, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के लोंहदा मोड़ के पास मंगलवार शाम महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार आपस में टकरा गई। हादसे में कार सवार राजस्थान के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि नौ श्रद्धालु जख्मी हो गए। सभी को सीएचसी सिराथू ले जाया गया। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जयपुर के भाटरूटा चौरड़िया थाना के कमला नेहरू नगर अजमेर रोड स्थित अतुल अपार्टमेंट निवासी विष्णु शर्मा अपनी पत्नी प्रीती, बेटे गार्विक शर्मा समेत परिवार की विशाखा शर्मा पत्नी अजय व शकुंतला देवी के साथ संगम स्नान करने महाकुंभ गए थे। मंगलवार को स्नान के बाद सभी लोग कार से लौट रहे थे।
विष्णु के मुताबिक कार सुरेश (47) निवासी बड़ी चोपड़ जयपुर चला रहे थे। शाम करीब चार बजे वह अजुहा कस्बा स्थित ससुर खदेरी नदी के समीप हाईवे पर पहुंचे ही थे सामने खड़ी वैगनआर कार से उनकी गाड़ी पीछे से जा टकराई। हादसे में विष्णु शर्मा समेत कार सवार और वैगन आर पर सवार फतेहपुर के सुल्तानपुर घोस कोतवाली के अल्लीपुर निवासी मुलायम सिंह, उनकी पत्नी प्रिया, बेटी प्रियंका व बेटा जयदीप घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी को सीएचसी सिराथू पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर सुरेश, शकुंतला, विष्णु व प्रिया को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही सुरेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने श्रद्धालुओं से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें