फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से मिली राहत

Wed, 08 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
मंगलवार को मौसम के बदलाव से गर्मी की अकड़ निकल गई। जानलेवा बनी गर्मी के छक्के छूट गए। तेज रफ्तार धूल भरी आंधी चली। अचानक तेज धूल भरी आंधी के बाद बादलों ने बूंदों की ऐसी झड़ी लगाई की तन-मन नाच उठा। ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से भारी राहत मिली। करीब एक घंटे तक रिमझिम बारिश से गर्मी का तेवर ठंडा हो गया। हालांकि ये राहत कब तक रहती है ये देखने की बात है।
विज्ञापन


मार्च के आखिर से शुरू हुई बेतहाशा गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया। पिछले कई दिनों से गर्मी के चलते लोगों को चक्कर आने की शिकायत हो गई थी। मगर मंगलवार का दिन लोगों के लिए राहत भरा रहा। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे अचानक मौसम ने पलटवार किया। तेज हवाएं चलने लगीं। धूल भरी आंधी से एकाएक जो जहां था वहीं ठिठक गया। उमस बढ़ गई। लोगों को लगा कि अब गर्मी का कहर और बढ़ेगा।

मगर कुछ देर बाद ही आसमान में आए बादलों ने गर्मी को भागने के लिए मजबूर कर दिया। रिमझिम बारिश शुरू हो गई। ऐसे में आंधी के डर से लुके छिपे लोगों ने बारिश का जमकर मजा लिया। बच्चे छत पर चढ़ गए और बारिश में भीगने लगे। करीब एक घंटे तक बारिश होती रही। वहीं दूसरी ओर, तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने से हाईवे के किनारे कई जगह पेड़ धराशायी हो गए। कई घरों में लगे टीन शेड उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें