फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टापू बना बबुरिया गांव, घर गिरने से चार जख्मी

विज्ञापन
rain storm in kaushmabi - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कड़ा। सिराथू तहसील के सिपाह गांव का पुरवा बबुरिया टापू में तब्दील हो गया है। 250 लोगों की आबादी वाले इस मजरे में स्थित तालाब का पानी ओवर फ्लो होने के कारण गांव में पानी ही पानी है। जल भराव होने के कारण लोगों के घरों का गिरना शुरू हो गया है। गुरुवार को बरसात के दौरान घर गिरने से एक परिवार के तीन व पड़ोसी सहित चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन

बबुरिया गांव में 250 लोगों की आबादी है। यह गांव सिपाह का मजरा है। गांव में बरसात का पानी निकालने के लिए तालाब है। यह तालाब ज्यादा बरसात होने के कारण ओवर फ्लो है। अब हालात यह है कि बरसात का पानी बस्ती में घुस चुका है। गांव जाने वाला मुख्यमार्ग पानी से डूबा है। लोग जल निकासी नहीं होने के कारण काफी परेशान है। गुरुवार को गांव के राममिलन के घर की कच्ची दीवार गिर गई। हादसे में राममिलन की कमर की हड्डी टूट गई है। राम मिलन के बेटे शोभित (6) व अर्पित (4) को भी गंभीर चोट आई है।
इसके अलावा राममिलन के पड़ोस में रहमे वाला महेश भी दीवार गिरने की चपेट में आ गया। सभी घायलों की चीख-पुकार पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या को दिया गया है। एसडीएम ने गांव में राजस्व विभाग की टीम भेजने की बात कही है। साथ ही कहा कि पीड़ितों का जो भी नुकसान हुआ है उसका मूल्यांकन कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें