फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से फसलों में लौटी रौनक

Fri, 16 Sep 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 दोआबा में बृहस्पतिवार की दोपहर एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। दूसरी ओर गर्मी और उमस से बेहाल दोआबा वासियों को भी राहत मिली। झमाझम बारिश से अब धान की भरपूर पैदावार होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


अगस्त माह के आखिरी सप्ताह से बारिश बंद होने के बाद के बाद पानी की एक बूंद धरती पर नहीं गिरी। इस दौरान हो रही चटख धूप धान की की फसलों को सुखाने पर लगी थी। नहरों और बिजली के दगा देने से खेतों में रोपी गई धान की फसल पानी के अभाव में चटख धूप से मुरझाने लगी थी। फसलों को मुरझाता देख किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंचने लगी थी। ऐसे में अब उन्हें भरोसा था तो सिर्फ बारिश के पानी का।

लेकिन सुबह से निकल रही तेज धूप किसानों के मंसूबे पर पानी फेर रही थी। बुधवार की दोपहर आसमान में छाए बादलों से जिले के कुछ भूखंड पर बारिश हुई। जिन इलाकों में बारिश नहीं हुई वहां के किसानों को इसका बेसब्री से इंतजार रहा। बृहस्पतिवार की दोपहर बारिश का इंतजार कर रहे किसानों की मंशा फल गई। लगभग एक बजे से जिले भर में रह-रहकर घंटेभर बारिश हुई। बारिश का पानी धान की फसलों पर अमृत की बूंदों की तरह पड़ा। पानी पाते ही खेतों में दम तोड़ रही धान की फसलों में जान पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें